Bagaha News: महंत राम रूप गोस्वामी कॉलेज में पहले आओ पहले पाओ के तहत नामांकन
हिन्दुस्तान, बगहा
Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय शहर के महंत राम रूप गोस्वामी कॉलेज में 11वीं में

Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय शहर के महंत राम रूप गोस्वामी कॉलेज में 11वीं में स्पॉट एडमिशन के तहत छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका दिया गया है। जिन विद्यार्थियों का पहले की चयन सूची में दाखिला नहीं हो पाया या किसी कारण से प्रवेश नहीं ले सके, उनके लिए यह एक बड़ा अवसर है। महाविद्यालय के प्राचार्य उमेश चंद्र प्रसाद ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ के तहत छात्र-छात्राओं का नामांकन कराया जा रहा है स्पॉट नामांकन के अलावा सीधे भी छात्र-छात्राएं जाकर नामांकन ले सकते हैं। सभी विषयों में अभी सीटे खाली है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को मौका दिया गया है।


