खाद दुकानों का किया निरीक्षण
मधुबनी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी मधुबनी द्वारा शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के करीब आधा दर्जन...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बगहाSun, 22 Jan 2023 12:22 AM
ऐप पर पढ़ें
मधुबनी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी मधुबनी द्वारा शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के करीब आधा दर्जन खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें गड़बड़ी वाली दुकानों को फटकार लगाई गई। निरीक्षण उपरांत, बीएओ रविन्द्र कुशवाहा ने बताया कि, खोतहवा पंचायत के, सिद्धि खाद्य भण्डार, मधुआ पंचायत यादव खाद्य भण्डार, इफको कृषि केंद्र मारिचाहवा, आदि का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि, सिद्धि खाद्य भण्डार दुकान पर विक्री मूल्य बोर्ड नही लगाया गया था, जिसे 12 घंटे में लगाने का निर्देश दिया गया। वही यादव खाद्य भण्डार बिना सूचना के बंद पाया गया।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
