दिवाल से टकरा बाइक सवार की मौत

Apr 05, 2026 11:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

नौतन के थाना क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई, जिसमें सवार राजू शर्मा (45) की मौत हो गई। वह पहाड़पुर के कोटवा गांव के निवासी थे। उनके भाई ने बताया कि राजू लौकरियां गांव के लिए निकले थे, और दुर्घटना के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिवाल से टकरा बाइक सवार की मौत

नौतन । थाना क्षेत्र के बोर्डर के पास अनियंत्रित होकर एक बाइक दिवाल से टकरा गई। जिसमें सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान पहाड़पुर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी राजू शर्मा (45) के रूप में हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाइकअनियंत्रित होकर दिवाल में टकरा गई। वहीं इस बावत मृतक के भाई राजेश शर्मा ने बताया उनका भाई राजू शर्मा सुबह बैरिया थाना क्षेत्र के लौकरियां गांव के लिए निकले थे। अचानक दोपहर में फोन आया कि भेडिहरवा पोखरा के समीप त्रिभुवान के पास उनके भाई का एक्सिडेंट हो गया है। जिसमें गम्भीर रूप से घायल हो गए।

सुचना पर वें भेडिहरवा पहुंचे और आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन लाये।जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सुचना पर पहुंची नौतन पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।