दुर्घटना : घोड़ा व बाइक सवार की मौत

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

मधुबनी के धनहा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक ने घोड़े को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गुड्डू यादव और घोड़ा दोनों की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने यातायात सुरक्षा उपायों की मांग की।

दुर्घटना : घोड़ा व बाइक सवार की मौत

मधुबनी, एक प्रतिनिधि। धनहा थाना क्षेत्र के धनहा-बांसी मुख्य मार्ग पर बांसी के पास एक तेज रफ्तार बाईक ने एक घोड़े को ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में घोड़े व बाईक सवार युवक दोनो की मौत मौके पर ही हो गई। घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही हैं। मृत युवक की पहचान धवहीयां गांव निवासी राजा यादव के पुत्र गुड्डू यादव के रूप में हुई हैं। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोड़ू यादव बाइक से किसी कार्य से उत्तर प्रदेश से अपने गांव जा रहा था।

इसी दौरान धनहा-बांसी मुख्य मार्ग पर उसके बाइक की टक्कर एक घोड़े से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक वहीं गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घोड़ा भी गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसने भी थोड़ी देर बार घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इधर धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस की टीम को रवाना कर दिया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर यातायात सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।