यूरिया की किल्लत से परेशान महिला पुरुष किसानों ने कृषि कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

लौरिया में यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं। महिलाएं और पुरुष किसान सोमवार को कृषि कार्यालय के परिसर में इकट्ठा हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने दुकानों में यूरिया की अनुपलब्धता के खिलाफ अपना गुस्सा प्रकट किया। कृषि अधिकारी ने आश्वासन दिया कि अगले 3-4 दिनों में यूरिया उपलब्ध हो जाएगा।

यूरिया की किल्लत से परेशान महिला पुरुष किसानों ने कृषि कार्यालय पर किया प्रदर्शन

लौरिया, एक संवाददाता। लौरिया में यूरिया की किल्लत से परेशान महिला पुरुष किसानों में काफी आक्रोश है। दुकानों में खाद नहीं मिल रहा है, जिससे सैकड़ों किसान एक दुकान से दूसरे दुकान पर यूरिया के लिए भटक रहे हैं। यूरिया किल्लत से परेशान करीब डेढ़ सौ महिला पुरुष किसान सोमवार को कृषि कार्यालय के किसान भवन परिसर में जाकर जमकर बावेला मचाया। उनका गुस्सा फूट पड़ा और वे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनका आरोप था कि वे सभी खाद की दुकानों में खाद के लिए भटक रहे हैं, लेकिन दुकानदार द्वारा खाद दुकान में नहीं होने की बात बताई जा रही है, खेतों में खाद नहीं डाला जा रहा है, जिससे खेत बर्बाद हो रहा है।

वहीं कृषि विभाग के अधिकारी कान में तेल डालकर सोए हुए हैं। इधर प्रदर्शनकारियों में बेलवा गांव की सबसनी देवी, स्नेहलता देवी, जीरीया की लालमती देवी, सफोला मियां, पकड़ी से रामानंद दास, भगेलू दास सहित कई महिला पुरुष किसान थे।इस बाबत प्रखंड कृषि पदाधिकारी केशव कुमार ने बताया कि अगले 3 चार दिनों में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध हो जाएगा और किसानों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।