पिपरासी में पीपी तटबंध पर लगे बैरियर से किसान परेशान
सुग्रीव शर्मा पिपरासी,एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड स्थित सौरहा पंचायत के सुगौली गांव के सामने

सुग्रीव शर्मा पिपरासी,एक संवाददाता।स्थानीय प्रखंड स्थित सौरहा पंचायत के सुगौली गांव के सामने पीपी तटबंध के ठोकर पर सिंचाई विभाग के तरफ से लगाए गए बैरियर से किसान परेशान है। कारण कि इसी मार्ग से सौरहा पंचायत के साथ बलुआ ठोरी पंचायत के किसान अपने गन्ने और गेहूं सहित अन्य फसलों की ढुलाई करते है। लेकिन अब बैरियर लग जाने से फसलों को खेतों से लाने में परेशानी हो रही है। इसको ले किसानों में जिम्मेदारों के प्रति आक्रोश पनप रहा है। सौरहा पंचायत की मुखिया प्रेम मेहता और बलुआ पंचायत के मुखिया संतोष कुशवाहा ने बताया कि विधायक द्वारा तटबंध की सड़क को बचाने के नाम पर डीएम और सिंचाई विभाग को पत्र लिख कर बैरियर लगाने की मांग की गई थी।
उन लोगों ने बताया कि विधायक को यह नहीं मालूम है कि दियारा से आने का एक मात्र सड़क पर बैरियर लग जाने से किसानों को कितनी दिक्कत होगी। वहीं विद्यायक को यह भी जानकारी नहीं है कि अभी तक दियारा में बहुत किसानों के पास गन्ना की फसल है, जो इसी मार्ग से आती है। मुखिया ने बताया कि अभी भी दियारा क्षेत्र में बहुत गन्ना पड़ा हुआ है। वहीं गेहूं की फसल की कटाई भी हो रही है। इस समय इन फसलों को लाने में परेशानी आ रही है। मुखिया ने बताया कि अगर बैरियर ही लगाना था तो पीपी तटबंध के प्रवेश के स्थान पर लगाते। इससे भारी वाहन की एंट्री नहीं होती। लेकिन यह बैरियर केवल किसानों के फसलों को लाने वाले मार्ग पर ही लगाया गया है। सौरहा व बलुआ पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ किसानों ने भी बैरियर हटाने की मांग की है। वहीं जिला परिषद सदस्य धनेश्वर यादव ने बताया कि आज तक पीपी तटबंध पर पिपरासी क्षेत्र में कभी भी बैरियर नहीं लगाया गया था। वही धनहा में पिपरासी आने वाले मार्ग पर बैरियर लगा था लेकिन उसको तोड़ दिया गया और अब यहां लगा दिया गया। जिला परिषद ने कहा अगर जल्द बैरियर नहीं हटाया गया तो किसानों के साथ धरना देंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


