नौ पंचायतो में होगा मसूर खेती का प्रत्यक्षण

नौ पंचायतो में होगा मसूर खेती का प्रत्यक्षण

संक्षेप:

बगहा में किसानों को दलहन की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विभाग ने पहल की है। 9 पंचायतों में लगभग 135 एकड़ में मसूर की खेती की जाएगी। प्रत्येक पंचायत को 15 एकड़ में खेती करने और प्रति एकड़ 3600 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। कृषि कर्मियों को बीज उठाव और बुआई के निर्देश दिए गए हैं।

Nov 03, 2025 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

बगहा, नगर प्रतिनिधि। दलहन की खेती को लेकर किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग की ओर से पहल शुरू की गई है। बगहा दो प्रखंड के 9 पंचायत में करीब 135 एकड़ में मसूर की खेती कृषि कर्मियों की देख रेख कराई जाएगी। प्रखंड बगहा दो के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रखंड के 9 पंचायत में मशूर की खेती का प्रत्यक्षण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि उसको लेकर पंचायत का चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मसूर क्लस्टर के लिए प्रखंड के सेमरा कटकुईया, लक्ष्मीपुर रामपुरवा, चंपापुर गनौली, बिनवालिया बोदसर, ढोल बाजवा लक्ष्मीपुर,संतपुर सोहरिया, खरहट त्रिभवनी, बरवल नरवल एवं बलुआ छत्रौल का चयन किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने बताया कि चिन्हित पंचायत के कृषि कर्मियों को शीघ्र ही किसानों का चयन कर इसकी सूची प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रति पंचायत 15 एकड़ में मसूर की खेती क्लस्टर में कराई जाएगी। इसको लेकर किसानों को प्रति एकड़ 36 सौ रुपया का अनुदान भी दिया जाएगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि चिन्हित सभी पंचायत को कर्मियों को शीघ्र ही बीज उठाव को लेकर निर्देशित किया गया है। साथ ही साथ कर्मियों को अपने देखरेख में मसूर की बुआई करने का भी निर्देश दिया गया है। ताकि क्लस्टर में मसूर की खेती कराई जा सके एवं दलहन की खेती के प्रति किसानों को प्रोत्साहित किया जा सके। गौरतलब हो कि प्रखंड के पंचायतो में किसानो को दलहन की खेती के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है ताकि किसानो को अधिक से अधिक संख्या में जागरुक किया जा सके।