किसान संगोष्ठी में जैविक खेती पर बल
भलुवहिया गांव में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि अधिकारी जयप्रकाश तिवारी ने जैविक खेती पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को जैविक खाद के उपयोग की सलाह दी। संगोष्ठी में आदर्श किसानों को भी...
Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSun, 29 Dec 2024 11:09 PM

मैनाटाड़। प्रखंड के भलुवहिया गांव में किसान संगोष्ठी आयोजित की गयी। मौके पर कृषि अधिकारी जयप्रकाश तिवारी ने जैविक खेती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि खेतों में जैविक खाद का ही ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। संगोष्ठी में आदर्श किसान सौजन्य शुक्ल, प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य किसानों को जैविक खेती करने पर सम्मानित किया गया। मौके पर पदाधिकारी प्रह्लाद मिश्रा, सुजीत कुमार सिंह, किसान जयनारायण यादव, अवध किशोर यादव, सूरज दास,गोपी यादव, प्रदीप दास, लालू मिश्रा, बसंत पड़ित आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।