चम्पारण की धरती पर सेवा कर हूं गौरवान्वित: प्राचार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

बेतिया, बेतिया कार्यालय पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय वृंदावन जवाहर नवोदय विद्यालय पश्चिम

चम्पारण की धरती पर सेवा कर हूं  गौरवान्वित: प्राचार्य

बेतिया, बेतिया कार्यालय पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय वृंदावन जवाहर नवोदय विद्यालय पश्चिम चम्पारण के प्राचार्य हरि लाल का स्थानांतरण जवाहर नवोदय विद्यालय गाजीपुर उत्तर प्रदेश में हुआ है। इस अवसर विद्यालय परिवार के द्वारा रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं शिक्षक अभिभावक प्रतिनिधि प्रकाश कुमार के द्वारा प्राचार्य हरि लाल को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। विद्यालय के प्राचार्य हरि लाल ने कहा कि चम्पारण की एतिहासिक धरती पर सभी कर्मचारियों के सहयोग से उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। प्राचार्य ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को हर सम्भव सहयोग देने एवं के लिए आभार प्रकट किया एवं विद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दी।विज्ञान

शिक्षक विश्व मोहन प्रसाद ने प्राचार्य हरि लाल के कार्यों एवं सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्राचार्य हरि लाल के नेतृत्व में विद्यालय का सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है और शुभकामनाएं देते हुए उनके दिर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अजय कुमार ने प्राचार्य हरि लाल के किये गए कार्यों एवं सेवा की प्रशंसा करते हुए इसे विद्यालय के लिए अनुकरणीय योगदान बताया। गणित शिक्षक अजय कुमार सक्सेना ने कहा कि कर्मयोगी प्राचार्य के नेतृत्व में अनुशासन के साथ साथ विद्यालय का चहुंमुखी विकास हुआ है। कार्यालय अधीक्षक देवनन्दन सिंह ने प्राचार्य के कार्यों एवं सेवा की प्रशंसा करते हुए स्वस्थ दिर्घायु एवं उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाए दी। वरिष्ठ सचिवालय सहायक सुरेश प्रसाद ने उनके कार्यों एवं सेवा को विद्यालय के लिए एतिहासिक बताया। हिंदी शिक्षक डॉ पवन कुमार मिश्रा, अंग्रेजी शिक्षक शमशाद अली, शिक्षक अभिभावक प्रतिनिधि प्रकाश कुमार ने उनके कार्यों एवं सेवा की प्रशंसा की एवं उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कनिष्ठ सचिवालय सहायक रेणु शर्मा, शिवम कुमार, किरण शर्मा, इलेक्ट्रीशियन अजय कुमार, मेस सहायक विकास कुमार, कार्यालय कर्मचारी नवीन तिवारी, अवधेश कुमार, प्रिन्स कुमार, बन्नू महत्तो ने प्राचार्य को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का सन्चालन गणित शिक्षक अजय कुमार सक्सेना ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।