300 टैबलेट खराब, एफआरसी से नहीं बन रही हाजिरी
बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के स्कूलों में फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम से छात्रों व शिक्षकों

बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के स्कूलों में फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम से छात्रों व शिक्षकों हाजिरी की बननी है। जिसके लिए जिले के सभी विद्यालयों में प्रति विद्यालय दो-दो टैब दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद जिले के डेढ़ सौ से ज्यादा विद्यालयों में एफआरसी के माध्यम से हाजिरी नहीं बन पा रही है। जिसे लेकर शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है। विभाग द्वारा दिए गए 300 से ज्यादा टैबलेट खराब पाए गए हैं। इसके साथ-साथ सैकड़ो से ज्यादा टैबलेट की ऐसी स्थिति है जिसमें एक बार में तीन-चार बच्चों और शिक्षकों की ही एफआरसी के माध्यम से हाजिरी बना पा रही है।
जिस कारण हाजिरी बनाने में शिक्षकों को परेशानी होती है। जबकि शिक्षा विभाग के मुताबिक के सभी शिक्षकों और सभी बच्चों की एफआरसी के माध्यम से हाजिरी बननी है। जिससे कि बच्चों की भौतिक उपस्थिति का पता चल सके। शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक कई टैबलेट ऐसे हैं जिसमें तकनीकी या अन्य खराबी आ गई है। जिसके कारण हाजिरी तीन-चार बच्चों और शिक्षकों के बनाने के बाद हाजिरी नहीं बन पाती है इससे काम अधर में रह जा रहा है। 5800 टैबलेट दिए गए हैं स्कूलों में जिले के 2900 के लगभग विद्यालयों में 5800 टैबलेट दिए गए हैं। प्रति विद्यालय दो टैबलेट दिया गया है लेकिन 300 टैबलेट खराब पाए गए हैं। इसके साथ ही आधे ऐसे स्कूल है जहां मात्र एक टैबलेट से तीन चार बच्चों और शिक्षकों की हाजिरी बनता रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में प्रमंडल स्तर पर एक नोडल अधिकारी का चयन किया गया था लेकिन उनसे भी मामला हल नहीं हो पा रहा है। इसके बाद अब हम लोग रिपोर्ट को मुख्यालय भेज रहे हैं। 3 महीने पहले शुरू हुई थी पहल आज से 3 महीने पहले जिले के विद्यालयों में फैसियल रिकॉग्निशन सिस्टम के द्वारा हाजिरी बनाने की पहल शुरू की गई। जिसका उद्देश्य था कि शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों की भी भौतिक उपस्थिति को दर्ज किया जाए। जिसमें बच्चों की फैसियल रिकॉग्निशन सिस्टम के माध्यम से फोटो के साथ-साथ उसकी उपस्थिति दर्ज हो। इससे एमडीएम सहित अन्य मामलों में बनने वाली हाजिरी में जो फर्जीवाड़ा सामने आता है उसे पर रोक लगाई जा सके। हालांकि 3 महीने बीत जाने के बावजूद अभी भी मामला पूर्ण रूप से सही नहीं हो पाया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


