Bagaha News: मोमोज ठेले के पास हुआ धमाका

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

Bagaha News: बेतिया के बंगाली कॉलोनी बेलबाग चौक पर शनिवार रात 8:30 बजे मोमोज के ठेले के पास डस्टबिन में तेज धमाका हुआ। स्थानीय लोग सहम गए और पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू की। CCTV फुटेज में तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

Bagaha News: मोमोज ठेले के पास हुआ धमाका

Bagaha News: बेतिया, एक संवाददाता। नगर के बंगाली कॉलोनी बेलबाग चौक पर शनिवार की रात लगभग 8.30 बजे सड़क किनारे लगे मोमोज के ठेले के पास रखे गए डस्टबिन में अचानक तेज धमाका हुआ। इससे वहां अफरातफरी मच गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। लोग घरों से बहर निकल कर पता करने मे जुटे कि, इतनी तेज आवाज कहा से आई है। घटनास्थल पर धमाके के साथ ही धुआं फैल गया। लोगों को बम फटने की आशंका हुई। डस्टबिन के टुकड़े-टुकड़े हो गए। धमाके की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह, अपर थानाध्यक्ष कंचन भास्कर, नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार, डायल 112 की टीम पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस ने जांच के लिए के लिए एफएसएल की टीम को भी बुला लिया गया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। वहां आस पास बिखरे अवशेषों की जांच कर आवश्यक नमूने एकत्र किए।

धमाके की सूचना

मिष्ठान प्रतिष्ठान के संचालक ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात वे दुकान के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनायी दी। कुछ ही देर में आसपास धुआं फैल गया। धमाके से मोमोज के ठेले के समीप रखा डस्टबिन भी चकनाचूर हो गया। प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी मे तीन संदिग्ध युवक स्कूटी से आते दिख रहे हैं। पुलिस उन संदिग्धों की पहचान मे जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टा तेज आवाज वाले पटाखे के इस्तेमाल की आशंका है।

जांच प्रक्रिया

हालांकि, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद बेलबाग चौक और आसपास के इलाके में पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धमाका किस स्थान पर हुआ?
धमाका बेतिया के बंगाली कॉलोनी बेलबाग चौक पर मोमोज के ठेले के पास हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबगहाBagaha News: मोमोज ठेले के पास हुआ धमाका