ईश्वर शांति कॉलेज में पीजी की परीक्षा देंगे छात्र
बेतिया, बेतिया कार्यालय बेतिया से सटे नौतन प्रखंड के झखरा में स्थित ईश्वर

बेतिया, बेतिया कार्यालय बेतिया से सटे नौतन प्रखंड के झखरा में स्थित ईश्वर शांति महाविद्यालय में इस बार स्नातकोत्तर की परीक्षा छात्र-छात्राएं देंगे। पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब बेतिया से सटे किसी महाविद्यालय में पीजी की परीक्षा का केंद्र विश्वविद्यालय द्वारा बनाया गया है। इसे लेकर छात्र-छात्राओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार से जिले के एक परीक्षा केंद्र पर छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली जाएगी। जिसमें एमजेके कॉलेज के साथ-साथ राम लखन सिंह यादव कॉलेज के पीजी के छात्र छात्राएं पहली सेमेस्टर की परीक्षा देंगे। छात्रों की बहु प्रतिक्षित मांग इस बार विश्वविद्यालय ने पूरी कर दी है। पिछली बार बेतिया परीक्षा केंद्र करने के लिए विद्यार्थी परिषद के साथ-साथ विभिन्न छात्र संगठनों ने मांग उठाई थी। विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने इसे लेकर धरना भी दिया था। जिसके बाद विश्वविद्यालय के पदाधिकारी ने यह घोषणा की थी कि अब जब भी पीजी की परीक्षा का केंद्र बनाया जाएगा तो वह बेतिया में ही बनेगा। लेकिन पिछली बार बेतिया के बजाय नरकटियागंज के टीपी वर्मा कॉलेज में परीक्षा का केंद्र बना दिया गया। जिससे छात्रों बेतिया के छात्रों को नरकटियागंज तक की यात्रा परीक्षा देने के लिए करनी पड़ी। इससे भी छात्र-छात्राओं को थोड़ी राहत मिली, लेकिन इस बार बेतिया से सटे महज 15 किलोमीटर दूर ईश्वर शांति महाविद्यालय में परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। जिसे छात्र-छात्राओं में खुशी देखी जा रही है। सोमवार से यहां पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय के निदेशक ज्ञानेंद्र शरण ने कहा कि पहली बार महाविद्यालय में पीजी का परीक्षा केंद्र दिया गया है। हम लोग परीक्षा कदाचार मुक्त तरीके से लेंगे इसकी पूरी तैयारी महाविद्यालय प्रशासन ने कर ली है।
पीजी की परीक्षा के लिए पहले लगानी पड़ती थी मुजफ्फरपुर की दौड़
पीजी की परीक्षा और वोकेशनल कोर्स की परीक्षा के लिए पहले मुजफ्फरपुर तक की परिक्रमा छात्र-छात्राओं को करनी पड़ती थी। जिससे कि छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों को भी परेशानी होती थी। इसके बाद छात्रों की मांग पर परीक्षा का केंद्र मोतिहारी किया गया। लेकिन तभी बगहा और बाल्मीकि नगर के छात्रों को काफी परेशानी होती थी। इसके बाद छात्र संगठनों ने इसे लेकर मांग किया की परीक्षा का केंद्र बेतिया में ही होना चाहिए। जिसके बाद विभिन्न छात्र संगठनों के धरना प्रदर्शन और मांगों को के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह घोषणा की कि अगली बार से परीक्षा का केंद्र बेतिया में ही बनाया जाएगा।
राम लखन सिंह यादव कॉलेज में 17 विषयों में होती है पीजी की पढ़ाई
नगर के राम लखन सिंह यादव कॉलेज में सर्वाधिक 17 विषयों में पीजी की पढ़ाई होती है। जिसमें विज्ञान कला और वाणिज्य संख्या की लगभग सभी विषय शामिल हैं। वहीं नगर के एमजेके के कॉलेज में कला संकाय के 6 विषयों में पीजी की पढ़ाई होती है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


