
जिले के नौ विधान सभा में मतदान कल
बेतिया जिले के 3156 मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए प्रति 10 बूथ पर एक सेक्टर ऑफिसर तैनात किया गया है। चुनाव कर्मियों और सुरक्षा बलों का मिलान पूरा कर लिया गया है। नेपाल सीमा को 72 घंटे पहले सील किया गया। मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए मतदान आंकड़े अपडेट किए जाएंगे, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी।
बेतिया,हमारे संवाददाता। जिले के सभी 3156 मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए प्रति 10 बूथ के लिए एक एक सेक्टर ऑफिसर की तैनाती की गयी है। मतदान कर्मियों और सुरक्षा बल का मिलान करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिले के नौ विधान सभा क्षेत्र में स्वच्छ व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने की सभी कार्यवायी पूरी कर ली गयी है। उक्त बातेंं जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कही। वे रविवार को अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नेपाल के साथ लगी जिले की अंतर राष्ट्रीय सीमा को 72 घंटे पहले सील कर दिया गया है।
एक एक पल का अपडेट लिया जा रहा है। चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर इस बार कई विशेष निर्णय भी लिए गए है। इस बार जितने पीठासीन पदाधिकारी है उनके मोबाइल में एक मोबाइल एप्लीकेशन अपलोड किया गया है। ईवीएम रिसिव करते समय इस मोबाइल अप्लीकेशन को लॉगिंग कर दिया जाएगा। सभी बूथ पर रसोईयां की भी व्यवस्था की गयी है। सभी मतदान केंद्रो के आसपास के एरिया का भी निरीक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है। किसी भी प्रकार की संवेदनशीलता होने पर अविलंब उसकी जानकारी मिल जाएगी। मतदान शुरु होने के प्रति दो घंटे के बाद पीठासीन पदाधिकारी के द्वारा मोबाइल अप्लीकेशन के माध्यम से मतदान के आंकड़े और प्रतिशत को अपलोड कर दिया जाएगा। पहले यह सुविधा नहीं थी जिससे कई बार मतदान के आंकड़ों व प्रतिशत का मिलान करने में भिन्नता सामने आ जाती थी, लेकिन इस बार इस कमी को दूर करने के लिए सभी पीठासीन पदाधिकारियों के लिए मोबाइल अप्लीकेशन लॉगिन कर दिया गया है। 17 सी के बारे में सभी बूथों पर उपस्थित एजेंट को जानकारी दे दी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




