Bagaha News: रोजगार मेले में ठगी में अज्ञात पर एफआईआर
Bagaha News: 30 अगस्त को चनपटिया में हुए रोजगार मेले में ठगी की शिकायत पर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। विधायक के निजी सचिव ने शिकायत की कि अज्ञात अपराधियों ने प्रतिभागियों से पैसे मांगकर ठगी की। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Bagaha News: बेतिया। विगत 30 अगस्त को चनपटिया में लगे रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें ठगी की शिकायत पर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन के निजी सचिव घोघा के गोलू कुमार शुक्ल ने एफआईआर दर्ज कराया गया है। एफआईआर में गोलू ने पुलिस से बताया कीरोजगार मेला में लेनेवो इंडिया प्रा. लि. और बजाज ऑटो स्पेयर पार्ट्स को आमंत्रित नहीं किया गया था। इसके बावजूद अज्ञात अपराधी रोजगार मेले में शामिल अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर और डाटा का दुरुपयोग कर उक्त कंपनियों के नाम पर अभ्यर्थियों को फर्जी नियुक्ति का झांसा देकर ऑनलाइन पैसे की मांग कर रहे है।
अपराधियों ने अभ्यर्थी मझौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा वृत निवासी गोलू कुमार, चनपटिया थाना क्षेत्र के पडुकिया निवासी ओमकांत कुमार व मिथिलेश कुमार से रुपये की ठगी किया है। तीनों से अलग अलग 1350 रुपये की ठगी हुई है। इस बावत साइबर डीएसपी अब्दुर रहमान ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


