ममता, त्याग और स्नेह का प्रतीक है मां
गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालय संत कोलंबस हाई स्कूल में मातृदिवस के अवसर पर

गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालयसंत कोलंबस हाई स्कूल में मातृदिवस के अवसर पर एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मां के विभिन्न रूपों को कविता, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया। छोटे बच्चों ने अपनी माताओं के लिए कार्ड बनाकर शुभकामना संदेश दिए तथा उनके प्रति आभार और स्नेह प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी मां के नाम पत्र लिखकर उनके त्याग, स्नेह और निरंतर सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके महत्व को प्रभावी ढंग से सामने रखा।
विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य निकहत फातिमा खान ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “मां” शब्द अपने आप में ममता, त्याग और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों से अपनी मां का सम्मान करने और उनके प्रति आदर भाव रखने की अपील की।विद्यालय के प्रबंध निदेशक ई कुर्तुलऐन खान ने अपने संबोधन में कहा कि सभी धर्मों में मां को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में मां को देवी का स्वरूप माना गया है, जबकि इस्लाम में भी मां के पैरों तले जन्नत बताई गई है। उन्होंने कहा कि हम सभी मां के एहसानों तले दबे हुए हैं और हमारी हर कामयाबी में मां का योगदान होता है। विद्यालय की शिक्षिका अंबिका ने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने मां को देवी स्वरूप में प्रस्तुत कर उनके कार्यों और एहसानों का सुंदर महिमा-मंडन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, संवेदना और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


