Bagaha News: बार-बार ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन से जिलेवासी परेशान
Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय शहर में बिजली विभाग के दावे भले ही 23 से

Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय शहर में बिजली विभाग के दावे भले ही 23 से 24 घंटे निर्बाध बिजली देने के हो लेकिन ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन के कारण बिजली के घंटे में कमी जरूर देखने को मिल रही है। विशेष कर बारिश के दिन में बार-बार ब्रेकडाउन कर जाने के कारण उपभोक्ता परेशान हो जा रहे हैं। गर्मी के दिनों में जहां लोड बढ़ जाने के कारण लो वोल्टेज और फ्यूज कॉल की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही थी। वहीं अब ब्रेकडाउन हो जाने की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। रविवार की रात भर हुई बारिश में शहर में मनवापुर पावर सब स्टेशन में 33 केवी ब्रेकडाउन हो जाने के कारण लगभग 6 घंटे बिजली बाधित हो गई।
ग्रिड के एसडीओ अंकित कुमार ने कहा कि तीन पिन इंसुलेटर जल गए थे। 33 केवी ब्रेकडाउन हो जाने के कारण रात में बिजली कट गई थी। जिसे सुबह तक दुरुस्त किया गया। इसी तरह कभी 33 केवी तो कभी 11 केवी ब्रेकडाउन हो जाने के कारण शहर में बिजली की आवाजाही देखने को मिल रही है। हालांकि बारिश होने के कारण अब गर्मी से राहत देने वाले ज्यादातर उपकरण नहीं चलाये जा रहे हैं। जिससे कि बिजली का लोड घटा है ग्रेड के एसडीओ का कहना है कि पहले 95 मेगावाट का लोड था तब कभी-कभी ग्रामीण क्षेत्रों में लोड सेडिंग की भी स्थिति देखने को मिलती थी। लेकिन अब 85 मेगावाट का लोड आ गया है। जिसे कोई समस्या नहीं है इसे ज्यादा बिजली की आपूर्ति है लेकिन बारिश के कारण थोड़ी सी परेशानी देखने को मिल रही है। वही ट्रिपिंग की समस्या भी बनी हुई है 33 केवी के अलावा 11 केवी ब्रेकडाउन और ट्रिपिंग के कारण बार-बार बिजली की आवाजही से लोग परेशान है। बिजली विभाग के एसडीओ सुशील कुमार ने कहा कि ज्यादातर इलाकों में 22 से 23 घंटा निर्वाध बिजली दी जा रही है। कुछ इलाकों में 23 से 24 घंटे तक बिजली रह रही है। बिजली ट्रिपिंग की समस्या पर उनका कहना है कि ट्रिपिंग 6-7 बार ट्रिपिंग की समस्या देखने को मिलती है। पहले की अपेक्षा फ्यूज कॉलमें भी अब कमी देखने को मिल रही है। इधर आम लोगों का कहना है कि बिजली की आवाजाही से हम लोग परेशान है। दिन भर में 10 बार से ज्यादा बिजली आ रही है जा रही है। इसमें सुधार की जरूरत है बारिश के दिनों में ज्यादा बिजली कट रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


