ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाचुनाव आते ही शुरू हुई मिस्कट ‘लूट

चुनाव आते ही शुरू हुई मिस्कट ‘लूट

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता बढ़ते ही अनुमंडल क्षेत्र की पहाड़ी नदियों से मिस्कट व पत्थरों की अवैध तस्करी के खेल में तेजी आ गयी है। बालू मिश्रित पत्थर व पत्थरों की...

चुनाव आते ही शुरू हुई मिस्कट ‘लूट
हिन्दुस्तान टीम,बगहाTue, 09 Apr 2019 05:25 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता बढ़ते ही अनुमंडल क्षेत्र की पहाड़ी नदियों से मिस्कट व पत्थरों की अवैध तस्करी के खेल में तेजी आ गयी है। बालू मिश्रित पत्थर व पत्थरों की निकासी अब दिन में भी होने लगी है। इस धंधे में करीब एक दर्जन से अधिक गिरोह शामिल हो गये हैं। नरकटियागंज स्थित दुकानों समेत नरकटियागंज-भिखनाठोरी मार्ग के तमाम सीमेंट दुकानों के समीप इसका भंडारण शुरू हो गया है। दुकानदार इसकी खुलेआम बिक्री कर रहे हैं। जानकारों का कहना है कि करीब एक दशक से पत्थर व मिस्कट निकासी पर रोक है, पर धरातल पर कुछ भी नहीं है। अनुमंडल के सहोदरा ,मटियरिया, मानपुर थाना के एकवा, परसौनी, राजपुर समेत कई क्षेत्रों से मिस्कट व पत्थरों की भारी पैमाने पर अवैध निकासी हो रही है। पंडई व दोहरम समेत अन्य पहाड़ी नदियों से मिस्कट व पत्थरों की निकासी हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें