Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsElection Observer Inspects Facilities for Upcoming Polls in Ramnagar
सामान्य प्रेक्षक ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण,दिए निर्देश

सामान्य प्रेक्षक ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण,दिए निर्देश

संक्षेप:

रामनगर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक संतोष कुमार देवांगन ने हरिनगर उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया और मतदान केंद्रों के लिए आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश...

Oct 25, 2025 08:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

रामनगर। रामनगर( एससी) विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक संतोष कुमार देवांगन ने शुक्रवार को डिस्पैच सेंटर के लिए चयनित हरिनगर उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं आदि की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। इसके बाद प्रेक्षक ने वाहन कोषांग के लिए चयनित भवन का भी जायजा लिया। प्रेक्षक श्री देवांगन ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों के पहुंच पथ, पेयजल की उपलब्धता समेत अन्य सुविधाओं के बाबत जानकारी ली व आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान रामनगर विधानसभा की निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर अंजेलिका कृति, रामनगर बीडीओ अजीत कुमार, सीओ वेदप्रकाश, गौनाहा बीडीओ ऋषभ देव प्रसाद समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके पहले सामान्य प्रेक्षक श्री देवांगन ने प्रखंड सभागार में विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर को प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी ली। इस संबंध में कई जरूरी निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिया। प्रेक्षक श्री देवांगन ने बैठक में कहा कि निर्वाचन आयोग का लक्ष्य निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना हैं। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं है। इस दौरान आरओ अंजलिका कृति, एआरओ अजीत कुमार व ऋषभदेव प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहें। चुनाव कार्य में लगे कर्मियों की छुट्टी रहेगी रद्द: चुनाव कार्य में लगे कर्मियों की छुट्टी रद्द रहेगी। शुक्रवार को निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मियों की बैठक में चुनाव आयोग के निर्देश से कर्मियों को अवगत कराया गया। इस बैठक में चुनाव प्रेक्षक संतोष कुमार देवांगन ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। एसपी ने इवीएम डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण बगहा। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बगहा व रामनगर विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच सैंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिस्पैच सेंटरों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही साथ डिस्पैच सेंटर पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात पुलिस पदाधिकारी का आवश्यक निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने वाहन कोषांग स्थल का भी निरीक्षण किया एवं इसको लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा एसपी ने अर्ध सैनिक बलों के आवासन केंद्र का भी निरीक्षण किया एवं आवासन केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। ताकि मतदान कार्य को लेकर आए अर्धसैनिक वालों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।