Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsElection Nomination Rush Candidates Seek Auspicious Timing with Astrologers

पंडित जी बताई ना कब नामांकन फॉर्म भराई

संक्षेप: बगहा में विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। नामांकन के पहले दो दिन में कोई भी उम्मीदवार नामांकन नहीं करा सका, क्योंकि सभी बेहतर मुहुर्त की तलाश में हैं। उम्मीदवार ज्योतिषाचार्यों के पास जाकर सही समय...

Thu, 16 Oct 2025 12:49 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on
 पंडित जी बताई ना कब नामांकन फॉर्म भराई

बगहा। विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। जिले में दूसरे चरण में मतदान होना है जिसके लिए नामांकन शुरु है। पहला व दूसरा दिन नामांकन पत्र लेने के लिए प्रतिनियुक्त अधिकारी व कर्मी उम्मीदवारो का इंतजार करते रहे गये, लेकिन खाता नहीं खुला। राजनीतिक दलो व गठबंधनो की तरफ से तो अभी टिकट का ही बंटवारा नहीं हुआ है, निर्दलीय ताल ठोकने वाले भी अभी नामांकन नहीं करा रहे हैं। इसके पीछे है बढ़िया मुहुर्त का टोटा। सभी उम्मीदवार अपने नामांकन का पर्चा सवार्थ सिद्धि योग या फिर अमृत योग में दाखिल करना चाहते हैं। चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले अब ज्योतिषाचार्यो व पंडितजी के दरबार की हाजिरी लगा रहे हैं।

कोई स्थानीय के साथ ही साथ अयोध्या व बनारस के महात्माओं के संपर्क मे है तो कोई अपने घरेलु पंडितजी के संपर्क में। सबका एक ही राग है कि पंडितजी बताई ना नामांकन कब होई, कहिया नॉमिनेशन देवे के बढ़िया मुहुर्त बा। इसके साथ ही विभिन्न बड़े राजनीतिक दलो से चुनाव लड़ने की प्रत्याशा लिये व्यक्ति इस बात की भी गुहार लगा रहे हैं कि टिकटवा मिली कि ना। टिकट वितरण को लेकर पल-पल बदलते राजनीतिक समर के बाद अब राजनीतिक दल के कर्णधारो के साथ ही साथ पंडितजी, ज्योतिषाचार्यो के पास भी उम्मीदवारो का पहुंचना शुरु हो गया है। ज्योतिषाचार्य सह पंडित प्रभुनाथ तिवारी ने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छु़क व्यक्तियों के लिए सबसे बेहतर सर्वार्थ सिद्धि योग होता है, अक्टूबर में 19 व 20 को है। इसके साथ ही अमृत योग में भी नामांकन हो सकता है, यह भी 19 व 20 को ही है। साथ ही उन्होने बताया कि 18 को धनतेरस के दिन भी विशेष परिस्थिति में नामांकन किया जा सकता है। सभी की अपनी आस्था है।