कागज का बंडल थमा बुजुर्ग से 15 हजार ठगे
नरकटियागंज में एक बुजुर्ग से बैंक से पैसे निकालने के बाद ठगी की गई। तीन बदमाशों ने उन्हें कागज का बंडल देकर 15 हजार रुपये ले लिए। बुजुर्ग ने शिकारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।

नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। नगर के ओवरब्रिज के समीप बैंक से रुपए निकासी कर घर जा रहे बुजुर्ग से 15 हजार रुपए की ठगी कर ली गई है। घटना बुधवार शाम की है। तीन बदमाशों ने महुअवा मंझरिया के मो. नेजामुद्दीन को कागज का बंडल थमाकर रुपये ठग लिये हैं। मामले में बुजुर्ग ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौंपा है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि बुजुर्ग ठगी के शिकार हुए हैं। बैंक में लगे सीसीटीवी समेत आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। बुजुर्ग ने आवेदन में बताया कि मैं नगर के पोखरा चौक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 25 हजार रुपए जमा करा कर लौट रहा था।
बैंक के बाहर निकलते ही तीन युवकों ने मुझे रोक लिया। उन्होंने बुजुर्ग 15 हजार रुपये मांगे और रुमाल में बंधा बंडल थमा दिया। बाद में वे नहीं लौटे तब बुजुर्ग ने थाने में शिकायत की। किया तो तीनों बदमाश कागज का बंडल रुमाल में बांध कर उसे दे दिया और कहा कि इसमें तीन लाख रुपए है। इसे रखे रहिए और अपने 15 हजार दिजिए, एक व्यक्ति को देना है। बुजुर्ग कुछ समझ नहीं पाया और अपने 15 हजार रुपए तीनों युवकों को दे दिए। काफी देर इंतजार करने के बाद भी तीनों युवक नहीं लौटे। बुजुर्ग को शंका हुई तो उसने रुमाल खोल कर देखा। रुमाल में कागज के बंडल थे। बाद में वह थाने पहुंचा और शिकायत की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




