यू डायस पर स्कूलो द्वारा स्टूडेंट प्रोग्रेशन नहीं दिखाने पर विभाग हुआ सख्त
गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालय स्कूलों में नया सत्र शुरू हो चुका

गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालयस्कूलों में नया सत्र शुरू हो चुका है नए सत्र में नामांकन होने के बाद पुराने सत्र के बच्चे नए वर्ग में चले जाते हैं लेकिन जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों ने नए वर्ग में गए बच्चों का डाटा अभी तक पूर्ण रूप से यू डायस पर अपलोड नहीं किया है।यू डायस पर स्कूलो द्वारा स्टूडेंट प्रोग्रेशन नहीं दिखाने पर शिक्षा विभाग में सख़्ती तेज कर दी है इसे लेकर समग्र शिक्षा अभियान की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गार्गी कुमारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी करते हुए कहा कि यू-डायस पोर्टल पर 2026-27 का स्टुडेंट मॉड्यूल में क्लास प्रोग्रेशन की जानी है।
विभाग के एमआईएस प्रभारी द्वारा प्रतिदिन यू-डायस 2026-27 में बच्चों के प्रोग्रेशन प्रखंडवार प्रतिवेदन प्रतिदिन भेजी जा रही है। परन्तु अभी तक मात्र 60 प्रतिशत बच्चों का ही प्रोग्रेशन हो पाया है, जो कि अत्यन्त ही खेद का विषय है। प्रोग्रेशन नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं का आपार आईडी निर्माण भी नही हो पा रहा है। ऐसे में निदेश दिया जाता है कि अपने प्रखंडाथीन सभी विद्यालयों का यू-डायस पोर्टल पर 2026-27 के स्टुडेंट मॉड्यूल में क्लास प्रोग्रेशन का कार्य 10 मई तक हर हाल में पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही ससमय आधार आधरित बच्चों का आपार आईडी निर्माण भी कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने यही आदेश जिले के सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक और निजी विद्यालयों के संचालकों को भी दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


