Bagaha News: शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा कराएं संपन्न
हिन्दुस्तान, बगहा
Bagaha News: मझौलिया में दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक में सचिव अनिल कुमार सिंह ने पिछले वर्ष का लेखा प्रस्तुत किया। वर्ष 2026 में पूजा को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। एसएचओ अमर कुमार ने विधि व्यवस्था सुधारने के प्रयासों की चर्चा की और अनुशासन भंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Bagaha News: मझौलिया,एप्र। जुथा लाल संस्कृत कॉलेज मझौलिया के परिसर में दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक में सचिव अनिल कुमार सिंह ने बीता वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। वर्ष 2026 में पूजा को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अजित कुमार सिंह ने किया।मौके पर उपस्थित एसएचओ अमर कुमार ने पूजा के दौरान विधि व्यवस्था सुधार का दावा किया। उन्होंने शांतिपूर्ण माहौल में पूजा सम्पन्न कराने के लिये कमेटी के सदस्यों का सहयोग मांगा।उन्होंने स्पष्ठ रूप से कहा कि कोई भी युवक चाहे वह पूजा समिति का सदस्य ही क्यों नही हो ,अगर उससे अनुशासन भंग होती है तो उसपर कानूनी कारवाई की जायेगी।ऐसे
सदस्यों को वॉलिंटियर बनावे जो समझदार हो। न खुद छेड़खानी करे, और अगर कोई वैसा करता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की।

