ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाकुष्ठ रोग पीड़ितों से नहीं करें भेदभाव

कुष्ठ रोग पीड़ितों से नहीं करें भेदभाव

कुष्ठ रोगी खोजी अभियान एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत शनिवार को प्रखंड के सोनखर गांव में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत रैली निकाली गईं व कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जानकारी...

कुष्ठ रोग पीड़ितों से नहीं करें भेदभाव
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSun, 22 Sep 2019 04:45 PM
ऐप पर पढ़ें

कुष्ठ रोगी खोजी अभियान एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत शनिवार को प्रखंड के सोनखर गांव में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत रैली निकाली गईं व कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गई। इस मौके पर निकली रैली का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. चन्द्रभूषण व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फनीश चन्द्र पाठक ने संयुक्त रूप से किया। इस रैली के माध्यम से लोगों को कुष्ठ रोग के साथ आयुष्मान भारत योजना के सबंध में जानकारी देने का काम किया गया। सोनखर मध्य विद्यालय से निकली यह रैली पूरे गांव का भ्रमण कर विद्यालय परिसर में ही आकर समाप्त हुई। इस रैली में विद्यालय के प्रधानाध्यापक औबेर्दुररहमान समेत सभी शिक्षक शामिल रहे। रैली के समापन के मौके पर सोनखर मध्य विद्यालय के परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कुष्ठ रोग के पहचान व इसके लक्षणो के सबंध में जानकारी दी। उन्होने इसके उपचार के बाबत भी लोगो को जानकारी दी। पीएचसी प्रभारी ने कहा कि यह छुआ छूत की बीमारी नहीं है। इससे पीड़ित लोगों को परिवार के साथ साथ समाज के सपोर्ट देने पर भी पीएचसी प्रभारी ने बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे इस बीमारी से जल्द से जल्द छुटकार पाया जा सकता है। वही आयुष्मान भारत योजना के लाभो के सबंध में भी जानकारी दी गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बच्चों के स्वस्थता पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक औबेर्दुररहमान ने किया। इस मौके पर संकुल समन्वयक विनय शुकला, शिक्षक रागिनी पान्डेय, हरिनारायण राम, कामिनी कुमारी, सोनी कुमारी, मो रिजवान आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें