बंद पाई गईं पांच खाद दुकानें, अन्य में मिली गड़बड़ी
डीएम तरनजोत सिंह के निर्देश पर सिकटा में खाद दुकानों की जांच की गई। जांच में कई दुकानें बंद मिलीं, जबकि कुछ की भंडारण सही पाई गई। बीडीओ ने दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा है। नये दिशा-निर्देशों के तहत सिर्फ किसानों को खाद मुहैया कराने की बात कही गई है।

सिकटा। डीएम तरनजोत सिंह के निर्देश पर मंगलवार की शाम प्रखंड के खाद दुकानों की जांच की गई। बीडीओ अजीत कुमार रौशन ने बताया कि जांच के दौरान बलथर पंचायत के भौंरा गांव में तीन दुकानें मां जननी इन्टरप्राइजेज, विशाल ट्रेडर्स व जनता खाद भंडार बंद मिलीं।सूर्यपुर पंचायत के कुर्सीबरवा गांव में विस्मिल्ला खाद भंडार व वसीम खाद एवं बीज भंडार भी बंद मिला। सिकटा बाजार के रिद्धि सिद्धि खाद व बीज भंडार, कृषक खाद एजेंसी,ओम जय मां ट्रेडर्स समेत सिरिसिया में प्रसाद खाद भंडार व अंजली कृषक खाद भंडार के टॉस मशीन,भंडार व बिक्री पंजियों का सत्यापन किया गया।जिसमें भंडारण सही पाया गया।
वहीं सिर्फ किसानों को ही खाद मुहैया कराने का निर्देश दिया गया। उधर बीसीओ हेमंत कुमार ने निशा खाद भंडार, सुगहां भवानीपुर व स्नान खाद भंडार, मसवास के यहां जांच की। इसमें विसंगतियां मिली हैं। दोनों दुकानों की पंजियों को बीडीओ को सुपुर्द किया गया है। बीडीओ ने बताया कि दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


