शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य करें बैंकर्स:डीएम
बेतिया, बेतिया प्रतिनिधि। डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में

बेतिया, बेतिया प्रतिनिधि। डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में विशेष जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सभी योजनाओं में लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करना था। लेकिन जिला पदाधिकारी के सख्ती के बावजूद पश्चिम चंपारण जिला के बैंकों के सीडी रेशियों में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल नहीं हो सकी है। डीएम ने प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति के आयोजन की जानकारी, साख-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) की समीक्षा, वार्षिक ऋण योजना की उपलब्धि, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (पीएमईजीपी) तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) की प्रगति पर विशेष रूप से फोकस किया। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह (जीविका) के गठन एवं वत्तिपोषण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना की भी समीक्षा की गई।अग्रणी
जिला प्रबंधक ने जानकारी दी कि पश्चिम चंपारण जिले का सीडी रेशियो 83 प्रतिशत से अधिक है।जो पूरे बिहार में तीसरे स्थान पर है। मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक सतीश कुमार, भारतीय रिजर्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी मलय रंजन, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक कामेश्वर सिंह, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रोहित कुमार, जीविका के डीपीएम आर के निखिल सहित विभन्नि बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


