छठ घाट के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को होगी सुविधा
जिला परिषद सदस्य अरशद राजा ने पश्चिमी नौतन, पूर्वी नौतन, बरदाहा, झाखरा, गहिरी और उत्तरी तेल्हुआ में आठ महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें धार्मिक स्थलों और गांव के विकास पर जोर दिया गया। इस अवसर पर कई स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

मुकेश कुमार नौतन, एक संवाददाता। प्रखंड के क्षेत्र संख्या 36 के जिला परिषद सदस्य अरशद राजा ने मंगलवार को पश्चिमी नौतन, पूर्वी नौतन, बरदाहा , झाखरा, गहिरी और उत्तरी तेल्हुआ में विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया। जिप सदस्य के द्वारा पश्चिमी नौतन के भेडिहरवा मंदिर के चारदिवारी,पुर्वी नौतन के बैराटा में पीसीसी और शेख टोली में कब्रिस्तान की चारदीवारी, बरादाहां के जयनगर में कब्रिस्तान की चारदीवारी, झखरा में नाला एवं पीसीसी निर्माण,गहिरी के दलित बस्ती में नाला और उत्तरी तेल्हुआ पंचायत में छठ घाट का निर्माण कराया गया है।जिसका उद्घाटन किया गया।इस दौरान जिप सदस्य ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर जन संवाद किया।उन्होंने
बताया कि जिला परिषद मद से आठ महत्वपूर्ण योजनाओं का निर्माण के बाद उद्घाटन किया गया। योजनाओं में धार्मिक स्थलों एवं गांव के विकास पर विशेष जोर दिया गया है,इस मौके पर जावेद अख्तर,मो.मुन्ना, मो. अली,युसुफ अंसारी,मंसुर अंसारी,हबीब हुसैन,शेख मोनु सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


