Bagaha News: डीआईजी ने किया बगहा, पटखौली और रामनगर थाने का निरीक्षण

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

Bagaha News: चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने बगहा में विभिन्न थानों का निरीक्षण करते हुए वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। डीआईजी ने प्रभावी पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश दिए और आगे इसी तरह के जांच अभियान जारी रखने की बात कही।

डीआईजी ने किया बगहा, पटखौली और रामनगर थाने का निरीक्षण
डीआईजी ने किया बगहा, पटखौली और रामनगर थाने का निरीक्षण

Bagaha News: बगहा, नप्र। चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने रविवार देर रात बगहा, पटखौली व रामनगर थाना का निरीक्षण किया। इस अवसर बगहा पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बगहा, पटखौली और रामनगर थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने सड़कों पर वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों के अनुपालन, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा कागजात दुरुस्त रखने की हिदायत दी। इस अवसर डीआईजी ने क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग को ले इस तरह के जांच अभियान आगे भी चलाने का निर्देश दिया। डीआईजी के भ्रमण के दौरान एसपी बगहा राजेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा निहार भूषण समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबगहाBagaha News: डीआईजी ने किया बगहा, पटखौली और रामनगर थाने का निरीक्षण