आत्मविश्वास से करें पढ़ाई मिलेगी सफलता: डीआईजी
बेतिया, बेतिया कार्यालय आजकल के समय में बच्चों के सामने अपने उद्देश्य से
बेतिया, बेतिया कार्यालय आजकल के समय में बच्चों के सामने अपने उद्देश्य से भटकने के बहुत सारे साधन है। मोबाइल और अन्य उपकरणों से बच्चे भटक जाते हैं। ऐसे में लक्ष्य साधकर आत्मविश्वास से यदि बच्चे पढ़ाई करें तो उन्हें निश्चित सफलता मिलेगी। उक्त बातें डीआईजी हरकिशोर राय ने बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित वार्षिक उत्सव में कहीं। सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव का उद्घाटन डीआईजी हरकिशोर राय बेतिया विधायक रेणु देवी, लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव रामलाल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक फणीश्वर नाथ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बेतिया विधायक रेणु देवी ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार भी देते हैं।
बच्चों को एक बेहतर नागरिक बनाने की शिक्षा देते हैं। यहां पर बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है। इस दौरान विद्यालय के छोटे बच्चों ने बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। नन्हे बच्चों ने पानी का समझो मोल बूंद बूंद इसका अनमोल गीत पर नृत्य किया। वहीं मध्य कक्षा के बच्चों ने आये ना कृष्ण मुरारी बदरिया छायी रे रामा, सखी आयी ना मोरे सावरिया, अरे रामा भूल गयी, बदरिया छायी रे रामा भोजपुरी गीत पर नृत्य करके समा बांध दिया। इधर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नाटक रीड की हड्डी का मंचन करके महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इसके अलावा प्रथम खंड के बच्चों द्वारा झूमो नाचो गाओ रामायण संवाद बिटिया रानी मेरी रानी इत्यादि पर बच्चों ने नृत्य किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक फणीश्वर नाथ ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार और बेहतर रिजल्ट के लिए अध्यापक शिक्षा देते हैं। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के सचिव उमेश प्रसाद ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



