पीपरा घाट पर्यटक स्थल के रूप में होगा विकसित

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

बेतिया के बैरिया प्रखंड में चंद्रावत नदी के किनारे संत घाट और गंडक नदी के किनारे पिपरा घाट का विकास किया जाएगा। जिला परिषद की निधि से धार्मिक सुविधाएं जैसे धर्मशाला, शौचालय और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को विशेष कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया है।

पीपरा घाट पर्यटक स्थल के रूप में होगा विकसित

बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि । बैरिया प्रखंड के चंद्रावत नदी के किनारे बसा ऐतिहासिक संत घाट और गंडक नदी के किनारे ऐतिहासिक पिपरा घाट का जिला परिषद की निधि से पर्यटक के रूप में विकसित किया जाएगा। ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए यहां धर्मशाला, चेंजिंग रूम, शौचालय, पेयजल, लाइटिंग की व्यवस्था किया जाएगा। ताकि इन दोनों घाटों का पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके। उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, जिला परिषद के अध्यक्ष निर्भय कुमार महतो, पूर्व जिप अध्यक्ष अमर यादव, जिला परिषद सदस्य संजय गुप्ता, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार चौधरी, भाजपा नेता बबलू कुमार ने शनिवार को दोनों स्थलों का निरीक्षण किया।

आने वाले दिनों में इन दोनों घाटों को विकसित करने के लिए विशेष कार्य योजना बनाने का निर्देश उप विकास आयुक्त संबंधित अधिकारियों को दिया है। ताकि ऐतिहासिक महत्व वाले पिपरा और संत घाट का विकास किया जा सके। पिपरा घाट पर मोक्ष प्राप्ति के लिए नेपाल, उत्तर प्रदेश समेत दूर दराज के श्रद्धालु प्रति बर्ष माघ माह में स्नान करने आते हैं। संसाधनों की कमी के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखकर दोनों घाटों को जिला परिषद की निधि से विकसित करने की कार्य योजना प्रशासन ने बनाई है। इसके पहले ऐतिहासिक बासी घाट का भी सौन्दर्यिकरण जिला परिषद की निधि से करोड़ों रुपए के लागत से कराया जा चुका है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।