विद्यालय में वाद-विवाद सह गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Feb 07, 2026 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

बेतिया, बेतिया कार्यालय रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर में हिंदी अंग्रेजी वाद- विवाद सह गायन

विद्यालय में वाद-विवाद सह गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बेतिया, बेतिया कार्यालय रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर में हिंदी अंग्रेजी वाद- विवाद सह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य इंद्रजीत चक्रवर्ती ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। वही निदेशक डॉ मदन बनिक ने निर्णायक मंडली में उपस्थित तीनों अतिथियों को शाॉल और गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता को चार वर्गों क्रमश: ए, बी, सी, एवं डी में विभाजित की गई। जिसमें हिंदी - अंग्रेजी वाद-विवाद, गीत गायन का आयोजन किया गया। बच्चों ने नारी शिक्षा, समय का सदुपयोग, डिजिटल इंडिया, शिक्षा का महत्व,आज का युवा एवं राष्ट्र,आज का मिडिया,ए. आई.,आदि ज्वलंत विषयो पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

निर्णायक मंडली में शामिल अंग्रेजी के डॉ अब्दुल कुरैशी सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी विभाग एम. जे. के.कॉलेज ने कहा बच्चे एक पत्थर के समान होते हैं। जिसे शिक्षक एक शिल्पकार की तरह तरास कर उसे सही मूरत प्रदान करता है। इसके बाद हिंदी के निर्णायक एमजेके कॉलेज हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ संदीप कुमार ने कहा बच्चे कल के भविष्य है अत: उन्हें समय की कीमत को समझकर सदा इसका सदुपयोग करें।इसके बाद संगीत के निर्णायक डॉ सुरेंद्र कुमार ने बच्चों के कार्यक्रम को सराहते हुए उनके भागीदारी को सराहनीय कदम बताया।तत्पश्चात विद्यालय के निदेशक ने ऐसे प्रतियोगिता को बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का अच्छा मंच बताया । सभी विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया एवं जो विजयी ना हो पाए उन्हें सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन की मुख्य भूमिका अर्नव कुमार, अदिति कुमारी एवं तनुश्री वर्ग सप्तम ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के अंग्रेजी शिक्षक विकेश कुमार ने किया। तत्पश्चात कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।