कटैया ने लौरिया को 2 विकेट से हराया

Dec 24, 2025 09:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

लौरिया में स्व परमानंद ठाकुर और स्व मनोज ठाकुर क्रिकेट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। कटैया की टीम ने युवा टाइगर लौरिया को 2 विकेट से हराया। मनीष को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब मिला। इस टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

कटैया ने लौरिया को 2 विकेट से हराया

लौरिया। एक संवाददाता। स्व परमानंद ठाकुर और स्व मनोज ठाकुर क्रिकेट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में बुधवार को लौरिया स्टेडियम में कटैया की टीम ने युवा टाइगर लौरिया को 2 विकेट से पराजित किया। इसके पूर्व उद्घाटन मैच में स्टेडियम में बीडीओ संजीव कुमार,सीओ नितेश कुमार सेठ, थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा, ईओ दिनेशपुरी, सभापति पति संजय कुमार और आयोजनकर्ता राजू ठाकुर ने क्रिकेट मैच का फीता काटकर और बैलून उड़ाकर उद्घाटन किया। बीडीओ संजीव कुमार और सीओ नितेश कुमार सेठ आदि ने सभी खिलाड़ियों से परिचय लेने के बाद कहा कि आज क्रिकेट खेल भारत के हर गांव, कस्बों और शहरों में खेला जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह देश का लोकप्रिय खेल बन गया है।वहीं आयोजनकर्ता राजू ठाकुर ने कहा कि यह टूर्नामेंट उनके पिता पूर्व प्रमुख परमानंद ठाकुर और बड़े भाई मनोज ठाकुर के याद में खेला जा रहा है।इसके बाद कटैया इलेवन स्टार टीम के कप्तान रवि कुमार ने टॉस जीतकर लौरिया की टीम को बल्लेबाजी करने का ऑफर दिया । टाइगर लौरिया की पुरी टीम 15 ओवर में 113 रन बनाकर आउट हो गई।जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटैया की टीम 13.2 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर मैच जीत गई। कटैया के मनीष को बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर उन्हें मैंने ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। उन्होंने 33 रन देकर 4 विकेट चटकाया था और बल्लेबाजी में 21 गेंदों पर 33 रन बनाए थे , जिसमें 4 गगनचुंबी छक्के और एक चौका जड़ा था। विदित हो कि इस मैच में बिहार के अलावे, एमपी, यूपी, झारखंड, बंगाल और उड़ीसा के भी खिलाड़ी टूर्नामेंट में मैच खेलने आ रहे हैं। मौके पर राजकुमार ठाकुर, संदीप ठाकुर, प्राचार्य मजिस्टर राव, डी के तिवारी, रविशेखर सिंह, शिवशंकर प्रसाद, गोल्डी,अभय श्रीवास्तव, संजय कुमार, मनु कुमार सहित सैकड़ों दर्शक स्टेडियम में उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।