स्कूलों में पाककला प्रतियोगिता संपन्न
वाल्मीकिनगर के बगहा-2 प्रखंड के विद्यालयों में 30 रसोइयों के बीच पाककला प्रतियोगिता आयोजित की गई। 14 स्कूलों के रसोइयों को तीन समूहों में विभाजित कर 100 बच्चों के लिए भोजन तैयार करने का निर्देश दिया...

वाल्मीकिनगर। प्रखंड बगहा-2 अतिरिक्त के विद्यालयो के रसोइयों के बीच पाककला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहरिया प्रखंड बगहा -2 सीआरसी के कुल 14 विद्यालयों की 30 रसोइयों सह सहायकों की पाककला प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता के महत्वपूर्ण बिंदु प्रतियोगी विद्यालयों की संख्या 14 प्रतियोगिकी कुल सदस्यों की संख्या 30 प्रतियोगी की कुल संख्या को 10-10 के तीन समूह ए, बी, सी में विभक्त किया गया। इस प्रकार ए, बी व सी समूह में 10 प्रतियोगी सम्मिलित हुए। प्रत्येक समूह को अलग-अलग मेनू के अनुसार 100-100 बच्चों के लिए मध्यान भोजन तैयार करने का निर्देश दिया गया। जिसके लिए 10 सदस्यीय निर्णायक मंडल की भी नियुक्ति की गई। जिसमें विजय कुमार यादव बीईओ, बालेश्वर कुमार साधन सेवी, पीएम पोषण बगहा दो, प्रधान शिक्षक बैद्यनाथ प्रसाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहरिया, राजकुमार शर्मा उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरूआबारी, लखन प्रसाद प्राथमिक विद्यालय रोहुआ टोला, प्रीति कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहरिया, सोनी कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहरिया, सविता कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहरिया, मधु कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहरिया, चांदनी कुमारी मध्य विद्यालय सोहरिया के रूप में नियुक्त किया गया। बीईओ विजय कुमार यादव ने बताया कि भोजन के स्वाद अनुसार निर्णायक मंडल प्रतियोगतिा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली सूची जारी की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।