Bagaha News: नपं की राशि से पंचायत में बनायी सड़क
Bagaha News: चनपटिया। चनपटिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीस सूत्री की बैठक हुई। सदस्यों ने विभिन्न योजनाओं में अनियमितताओं, सड़कों की दुर्दशा, और राशन में धांधली के बारे में गंभीर सवाल उठाए। सांसद प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारियों ने सुरक्षा और अव्यवस्थाओं पर चिंता व्यक्त की। बैठक में कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

Bagaha News: चनपटिया। चनपटिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री) की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष मंकेश्वर दुबे, उपाध्यक्ष अशोक कुमार ओझा, प्रखंड प्रमुख राजेंद्र बैठा, बीडीओ प्रणव कुमार गिरी, बीईओ लोकेश झा, एमओ दामिनी कुमारी, उद्यान पदाधिकारी पूजा कुमारी, बीडब्लूओ स्निग्धा मानव समेत कई पदाधिकारी, कर्मी एवं सदस्य शामिल हुए।
बैठक के मुद्दे
सदस्यों ने प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं में अनियमितता का मुद्दा उठाया। सदस्यों द्वारा पूछे गए तीखे सवालों से अधिकारी बेबस नजर आये। बीस सूत्री सदस्य रिजवान अंसारी ने कहा कि नगर पंचायत चनपटिया ने महनाकुली पंचायत के मघिया गांव में विभागीय योजना से दो-दो पीसीसी सड़क का निर्माण करा राशि का दुरूपयोग किया है। नगर में आबादी के बीच कई सड़कें वर्षों से जर्जर पड़ी हैं जबकि खेत में सड़क बनाया गया है। नियमों को ताक पर रख नपं के अधिकारी व अभियंताओं ने मनमानी की है।
सुरक्षा संबंधी चिंताएं
सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने कहा कि चनपटिया प्रखंड क्षेत्र में चोर लगातार बंद घरों को निशाना बना रहे हैं लेकिन थाने की पुलिस को शायद इसकी चिंता नहीं है। तभी तो अबतक आधा दर्जन से अधिक मामलों में एक मामला का भी उद्भेदन नहीं हो पाया है। बीस सूत्री सदस्य खदीजन नेशा ने कहा कि अवरैया में राशन डीलर प्रेमा देवी मनमानी करती हैं। राशन कटौती की शिकायत करने पर उनके पति द्वारा नाम कटवा देने की धमकी दी जाती है। नगर के वार्ड संख्या-6 के दलित बस्ती में नाला निर्माण कराने, यूरिया खाद की कमी व कालाबाजारी, विभिन्न पैक्सों में कृषि यंत्रों का दुरूपयोग, शादी-विवाह में डीजे संचालक द्वारा अश्लील गाना बजाने, बिजली की ट्रिपिंग समेत कई समस्या को सदस्यों ने अधिकारियों के समक्ष उठाया। बैठक में विधायक प्रतिनिधि विजय ठाकुर, रामप्रवेश सिंह, अखिलेश्वर आजाद, अमित कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुशवाहा आदि शामिल रहे।


