Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsCRC Level TLM Fair Organized at Madhubani School Showcasing Innovative Teaching Aids
 मधुबनी में टीएमएल मेला का हुआ आयोजन

मधुबनी में टीएमएल मेला का हुआ आयोजन

संक्षेप:

मधुबनी के हरदेव प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय में सीआरसी स्तरीय टीएम मेला आयोजित किया गया। 10 विद्यालयों के शिक्षकों ने टीएलएम प्रदर्शित किए। निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट टीएलएम बनाने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। तीन शिक्षकों को प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला में भेजा जाएगा। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Wed, 3 Dec 2025 09:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

मधुबनी/एक प्रतिनिधी राजकीयकृत हरदेव प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय मधुबनी में सीआरसी स्तरीय टीएम मेला का आयोजन किया गया। इस मेला में सीआरसी के अधीन 10 विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा बनाए गए टीएलएम को शिक्षकों तथा छात्र -छात्राओं को दिखाया गया। सीआरसी व्यवस्थापक और विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस मेले में मध्य विद्यालय गोरी टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गदियानी टोला, बेसिक स्कूल मधुबनी, प्राथमिक विद्यालय मधुबनी कन्या, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरपाती बाबू टोला, प्राथमिक विद्यालय मुसहरटोली, प्राथमिक विद्यालय मध्य गदियानी आदि विद्यालयों के शिक्षक टीएलएम बनाकर उपस्थित हुए थे। इन सभी शिक्षकों ने अपने द्वारा बनाए हुए टीएलएम को निर्णायक मंडल तथा बच्चों के बीच प्रस्तुत किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अपने-अपने टीएलएम पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। सबका टीएम प्रसुतीकरण के बाद निर्णायक मंडल ने सबसे उत्कृष्ट टीएम बनाने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। समन्वयक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उत्कृष्ट टीएलएम बनाने वाले तीन शिक्षकों को अब प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला में भेजा जाएगा। इस अवसर पर शिक्षक सुधीर रंजन ,देवानंद मिश्र, नीरज कुमार त्रिपाठी, प्रशांत सागर गुप्त, सनी सिंह, चंद्रमौली मिश्रा, दिनेश गौड़ ,मुरारी प्रसाद, नवीन राय, पूजा मद्धेशिया, पलक सिंह, सावित्री कुमारी ,प्रभा श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे। अंत में व्यवस्थापक संतोष कुमार त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और मिठाई खिलाकर मेला का समापन किया गया।