घरेलू विवाद में भाई ने भाई को चाकू मारा, रेफर

Feb 16, 2026 10:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

लौरिया में घरेलू विवाद के चलते दो चचेरे भाई पेट्रोल पंप पर भिड़ गए। गुस्से में एक भाई ने दूसरे को चाकू से घायल कर दिया। घायल को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया। घटना सोमवार को हुई।

घरेलू विवाद में भाई ने भाई को चाकू मारा, रेफर

लौरिया, एक संवाददाता। घरेलू विवाद को लेकर पेट्रोल पंप पर दो चचेरे भाई आपस में लड़ गए और भाई ने गुस्सा में भाई को चाकू से वारकर घायल कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घायल को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले कर आए। चिकत्सिक डॉ सूर्यप्रकाश गुप्ता ने घायल का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना सोमवार को बगहा पुलिस जिला अंतर्गत इंगलिशिया के एक पेट्रोल पंप पर की है। इस बाबत इलाजरत चौतरवा थानाक्षेत्र के सिसवा बसंतपुर गांव के स्व अवधकिशोर पाण्डेय का पुत्र राजन कुमार पाण्डेय ने बताया कि वह इंगलिशिया पेट्रोल पंप पर पेट्रोल ले रहा था।

इसी बीच उसका चचेरा भाई हरिशंकर पाण्डेय का पुत्र अनूप उर्फ टुन्नु पाण्डेय पंप पर अपनी बाइक से पीछे से ठोकर मार दिया। विरोध करने पर वह गुस्से में चाकू से पेट और हाथ पर चाकू से वार कर दिया। चाकू रोकने के क्रम में हथेली का नस कट गया है। इस बाबत डॉ गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।