नरकटियागंज के ईई और एई सस्पेंड

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

नरकटियागंज ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार और सहायक अभियंता रामचंद्र प्रसाद को घूस के लेन-देन के वायरल वीडियो के आधार पर निलंबित किया गया है। इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मच गई है। विभागीय जांच में मामला सत्य पाया गया, जिससे दोनों अधिकारियों पर अनुशासनहीनता के आरोप लगे हैं।

नरकटियागंज के ईई और एई सस्पेंड

श्रीकांत तिवारी बेतिया। नरकटियागंज ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार और सहायक अभियंता रामचंद्र प्रसाद को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई से ग्रामीण कार्य विभाग में खलबली मच गई है। यह कार्रवाई नरकटियागंज ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यालय में घूस के लेन-देन करते हुए एक वायरल वीडियो वायरल होने के आधार पर किया है।वायरल वीडियो में सहायक अभियंता रामचंद्र प्रसाद द्वारा एक संवेदक से धनराशि लिए जाने का आरोप है। उस दौरान कार्यपालक अभियंता अजय कुमार अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित थे। इस संबंध में अवर सचिव संजय कुमार ने पत्र जारी किया है। वायरल वीडियो का विभाग ने सत्यापन कराया।

जिसमें मामला सत्य पाया गया। विभाग का मानना है कि कार्यपालक अभियंता के अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थिति में लेन-देन हुई है। जिसको विभाग ने दायित्वों के निर्वहन में बरती गई गंभीर लापरवाही माना है। कार्यपालक अभियंता अजय कुमार को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निलंबित करते हुए निलंबन अवधि में अभियंता प्रमुख, ग्रामीण कार्य विभाग का कार्यालय पटना में मुख्यालय बनाया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। जबकि सहायक अभियंता रामचंद्र प्रसाद द्वारा संवेदक से कार्यालय कक्ष में धन राशि प्राप्त करने को अनुशासनहीनता एवं भ्रष्ट आचरण का घोतक बताया है। निलंबन अवधि में सहायक अभियंता रामचंद्र प्रसाद का मुख्यालय अभियंता प्रमुख ग्रामीण कार्य विभाग का कार्यालय बनाया है। एक माह पहले नरकटियागंज के उच्च वर्गीय लिपिक आशुतोष कुमार को भी सस्पेंड किया था।ग्रामीण कार्य विभाग में 2 वर्षों में आधा दर्जन पर हुई है कार्रवाईनरकटियागंज ग्रामीण कार्य विभाग में 2 बरसों के अंदर दो कार्यपालक अभियंता, दो सहायक अभियंता और दो लिपिक पर कार्रवाई हो चुकी है। नरकटियागंज ग्रामीण कार्य विभाग का अवैध ढंग से बेतिया के बानुछापर में कार्यालय चलाने के आरोप में कार्रवाई हो चुकी है। तत्कालीन डीएम दिनेश कुमार राय को सूचना मिली थी कि नरकटियागंज के बजाय बेतिया में कार्यालय संचालित हो रहा है। डीएम के द्वारा गठित जांच टीम के द्वारा छापेमारी करने पर मामला सत्य पाया गया। जिसमें एक लिपिक पर कार्रवाई हुई थी। वही कार्यपालक अभियंता का स्थानांतरण भी हुआ था। 2021 के एफडीआर में घोटाले का आरोप लगा था। जिसमें तत्कालीन कार्यपालक अभियंता और अधीक्षण अभियंता पर कार्रवाई हुई थी। नरकटियागंज का हमेशा से विवादों से नाता रहा है। एक सहायक अभियंता पर विभागीय कार्रवाई फिलहाल चल रही है। जिसकी शिकायत विभाग में एक स्थानीय विधायक ने किया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।