ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाकोर कमेटी ने लिया मंडलकारा का जायजा

कोर कमेटी ने लिया मंडलकारा का जायजा

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जिला जज अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव ने कोर कमेटी का गठन किया है। जिसके नोडल पदाधिकारी स्वयं जिला जज...

कोर कमेटी ने लिया मंडलकारा का जायजा
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSat, 21 Mar 2020 08:22 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जिला जज अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव ने कोर कमेटी का गठन किया है। जिसके नोडल पदाधिकारी स्वयं जिला जज है।

कमेटी में शामिल न्यायायिक पदाधिकारी दिग्विजय कुमार, पवन कुमार पांडेय, सगीर आलम, जयराम प्रसाद, योगेश शरण त्रिपाठी, श्रीप्रकाश, मनोरंजन कुमार झा, पंकज पांडेय, व्रजेश कुमार तथा चिकित्सा पदाधिकारी सुतापा श्री शामिल है। न्यायालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला जज के क्षेत्राधिकार में आने वाले सिविल कोर्ट कैंपस, न्यायायिक अधिकारियों के आवास, हाजत, मंडलकारा व सिविल कोर्ट स्थित स्वास्थ्य केन्द्र के सेनेटाइजेशन व साफ-सफाई की व्यवस्था के संबंध में कोर कमेटी ही निर्णय लेकर विभिन्न कार्यक्रमों को संचालित करवाएगी। इधर कोर कमेटी के अधिकारियों ने मंडलकारा परिसर का निरीक्षण किया। वहां के बंदी वार्ड के साथ-साथ शौचालय व रसोई घर में व्यापक सफाई करने का आदेश दिया । महिला बंदियों के वार्डो का निरीक्षण न्यायायिक अधिकारी सौम्या सुमन व अंकिता राज ने किया।

31 तक अधिवक्ता न्यायायिक कार्य से रहेंगे अलग : बेतिया। जिला विधिज्ञ संघ ने 31 मार्च तक अधिवक्ताओं को न्यायायिक कार्यो से अलग रहने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी संघ के अध्यक्ष एगेन्द्र मिश्र ने दी। सचिव किशोरी लाल सिकारिया ने बताया कि कोरोना से बचाव ही एकमात्र इलाज है। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें