Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsConstruction of PCC Road in Bettiah Tender Process Launched by Urban Development Corporation
कमलनाथ नगर रोड का 1.43 करोड़ से होगा निर्माण

कमलनाथ नगर रोड का 1.43 करोड़ से होगा निर्माण

संक्षेप:

बेतिया में संत तेरेसा स्कूल रोड से सुप्रिया सिनेमा रोड तक पीसीसी सड़क का निर्माण जल्द होगा। इसके लिए 1 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से निविदा जारी की गई है। नगर निगम की मेयर ने बताया कि यह सड़क स्थानीय नागरिकों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगी और जाम एवं जलजमाव की समस्या को कम करेगी।

Jan 25, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया, बेतिया कार्यालय। पिछले कई वर्षों से जर्जर सड़क संत तेरेसा स्कूल रोड में खीरी पेड़ से कमलनाथ नगर चौक होते हुए सुप्रिया सिनेमा रोड से एनएच–727 तक पीसीसी सड़क का निर्माण अब जल्द हो जाएगा। इसके लिए निविदा जारी कर निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना का क्रियान्वयन बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) द्वारा किया जाएगा, जिसके लिए ई-टेंडरिंग के माध्यम से निविदा जारी कर दी गई है। नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि उक्त योजना की कुल अनुमानित लागत 1 करोड़ 43 लाख 15 हजार रुपये निर्धारित की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस सड़क के निर्माण से न केवल स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि शहर के इस व्यस्त इलाके में जाम और जलजमाव की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य है कि शहर के प्रमुख और आंतरिक मार्गों को चरणबद्ध तरीके से सुदृढ़ और टिकाऊ बनाया जाए। ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत इच्छुक एवं योग्य संवेदक आगामी 1 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक निविदा दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं। निविदा को 8 फरवरी 2026 को अपराह्न 3 बजे तक ई-टेंडरिंग पोर्टल पर अपलोड किया जाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त संवेदकों की शंकाओं और तकनीकी बिंदुओं के समाधान के लिए 2 फरवरी 2026 को प्री-बिड मीटिंग आयोजित की जाएगी। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि यह प्री-बिड मीटिंग बुडको के स्थानीय कार्यालय, बाजार समिति परिसर में पानी टंकी के पास आयोजित होगी। उन्होंने अधिक से अधिक योग्य संवेदकों से इस निविदा प्रक्रिया में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए ई-टेंडरिंग प्रणाली अपनाई गई है।