ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाबढ़ती महंगाई के विरोध में कांगे्रस करेगा आंदोलन

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांगे्रस करेगा आंदोलन

बगहा | नगर प्रतिनिधि मंहगाई से किसान एवं आम लोग बेहाल हो गये है।रसोई

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांगे्रस करेगा आंदोलन
हिन्दुस्तान टीम,बगहाTue, 02 Mar 2021 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

बगहा | नगर प्रतिनिधि

मंहगाई से किसान एवं आम लोग बेहाल हो गये है।रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल समेत खाद्यसामग्री की कीमतों में आये दिन बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है। गरीब किसानों व आम लोगों की महंगाई ने कमर तोड़ दी है। उक्त बातें कांग्रेसी नेता जयेश सिंह ने कही। वे मंगलवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

अपने संबोधन में उन्होने कहा कि केंद्र व राज्य में एनडीए सरकार के कार्यकाल में देश में लोग इस सरकार को महंगी व पूंजीपतियों की सरकार की संज्ञा तक दे डाली है। वर्तमान समय में रसोई गैस 915 रूपया मिल रहा है। आये दिन रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ डीजल ,पेट्रोल व खाद्य सामग्रीयो में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता परेशान हैं। सरसो तेल, रिफाइन, दाल व अन्य समानो की कीमत आसमान छू रहे है। गरीब परिवार के लोगों को भारी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है । इसको लेकर पार्टी के माध्यम से किसान व कार्यकर्ताओं ने एनडीए मोदी सरकार को बिरोध जताई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें