अवैध बालू खनन से पीपी तटबंध पर खतरा, क्षति

Apr 20, 2026 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

पिपरासी प्रखंड के सुगौली गांव के पास हो रहे अवैध बालू खनन और ओवर लोडेड वाहनों के कारण पीपी तटबंध पर खतरा बढ़ रहा है। विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने डीएम और सिंचाई विभाग को खत लिखकर तटबंध की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

अवैध बालू खनन से पीपी तटबंध पर खतरा, क्षति

नीरज कुमार बगहा, नगर प्रतिनिधि। पिपरासी प्रखंड के सौरहा पंचायत के सुगौली गांव के सामने पीपी तटबंध के डाउन साइड में हो रहे बालू खनन और ओवर लोडेड वाहनों के संचालन से पीपी तटबंध पर खतरा बढ़ रहा है। फलस्वरूप आने वाले बरसात के मौसम में किसी बड़े खतरे से नकारा भी नहीं जा सकता। इस आने वाले खतरे के आशंका को देखते हुए स्थानीय विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने डीएम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पत्र लिख बांध के बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार सुगौली गांव के समीप रोजाना सैकड़ों ट्राली बालू की निकासी होती है।

इसमें बड़े बड़े ट्रैकों पर ओवर लोडिंग करके पीपी तटबंध के मार्ग से आवागमन करते है। ओवर लोडिंग होने के कारण पीपी तटबंध पर बनी पक्कीकरण सड़क कई स्थानों पर टूट गई है। वहीं तटबंध पर भी खतरा बढ़ रहा है। विधायक ने पत्र के माध्यम से मांग किया है कि सुगौली के समीप पीपी तटबंध के नोज से अवैध बालू खनन रोकने को कार्रवाई हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।