छितौनी - तमकुही रेल परियोजना के लिए अधग्रिहीत जमीन के मुआवजा के लिए 125 किसानों को हुआ नोटिस

Mar 10, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

पिपरासी,एक संवाददाता। बहुप्रलक्षित छितौनी तमकुही रेल परियोजना के जद में आए जमीनों के मुआवजा

छितौनी - तमकुही रेल परियोजना के लिए अधग्रिहीत जमीन के मुआवजा के लिए 125 किसानों को हुआ नोटिस

पिपरासी,एक संवाददाता। बहुप्रलक्षित छितौनी तमकुही रेल परियोजना के जद में आए जमीनों के मुआवजा देने की प्रक्रिया सरकारी स्तर पर शुरू कर दी गई है। इसके लिए अधग्रिहीत जमीन के लिए चन्हिति किसानों को मुआवजा देने के लिए अंचल के तरफ से नोटिस देने कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ शशिकांत यादव ने बताया कि छितौनी तमकुही रेल परियोजना के लिए पूर्व में जो जमीन अधग्रिहीत की गई थी। उससे अधिक जमीन दुबारा कुछ चन्हिति स्थानों पर अधग्रिहीत की जा रही है। कारण कि पूर्व में केवल रेलवे लाइन के लिए ही जमीन अधग्रिहीत किया गया था लेकिन अब स्टेशन, यार्ड व अन्य कार्यों के लिए भी जमीन की आवश्यकता है।

वहीं रेल लाइन में बांसी नदी भी पड़ रही है। इसको देखते हुए बांसी नदी के लिए भी रेलवे लाइन के सटे जमीन ली जा रही है। कारण कि बांसी नदी को भी अवरुद्ध नहीं करना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए बीते दिनों रेलवे और जिला भू अर्जन के अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया था। इस दौरान पिपरासी और डुमरी भगड़वा पंचायत में जमीन चन्हिति किया गया। इन दोनों स्थानों पर रेलवे द्वारा रेलवे लाइन से अधिक जमीन अधग्रिहीत की गई है। सीओ ने बताया कि पिपरासी पंचायत में 23 और डुमरी भगड़वा पंचायत में 102 किसानों को नोटिस दिया गया है। सीओ ने बताया कि संभावना है कि बुधवार को डीएम के नेतृत्व में पिपरासी अंचल में कैंप लगाकर किसानों को एलपीसी का वितरण किया जाएगा। उसके उपरांत किसानों को मुआवजा राशि दी जाएगी। वहीं सीओ ने बताया कि नोटिस प्राप्त किए किसानों को अगर कोई दक्कित हो तो वे उनसे स्वयं मिल सकते है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।