
30 तक कोल्ड डे से राहत की उम्मीद नहीं
बेतिया जिले में शुक्रवार को कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दिन के मुकाबले तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड बनी रहेगी, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
बेतिया। जिले में शुक्रवार को कोल्ड डे की स्थिति रही। अधिकतम तापमा 16 व न्यूनतम नौ डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन में अधिकतम पांच व न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया था। धूप निकलने से लोगों को राहत मिली थी। शुक्रवार को सुबह में कुहासा छाया रहा, वहीं दिन में धूप भी नहीं निकली। पांच से सात किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से चल रही पछिया हवा की वजह से कनकनी बढ़ गई है। डॉ. राजेंद्र केंद्रीय विवि, पूसा के मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ.ए सत्तार ने बताया ने कि अगले 30 दिसंबर तक कोल्ड डे की स्थिति रहने के आसार हैं।
पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की ओर से आगे बढ़कर उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। यही हवा चंपारण होते हुए उत्तर बिहार में प्रवेश कर रही है। बर्फीली हवा चलने से कनकनी वाली ठंड बढ़ी है। सुबह में कुहासा छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 15-16 व न्यूनतम आठ से 10 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। पांच किमी की औसत रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। इधर, धूप नहीं निकलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिन में भी रात जैसी ठंड लोगों को लग रही है। कारण कि दिन और रात के ठंड में सात डिग्री का ही अंतर है। मौसम वैज्ञानिकाें को अनुसार इस वर्ष अच्छी ठंड पड़ने के आसार हैं। इससे सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




