Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsChristmas Preparations Begin in Betiah Carol Singing and Community Festivities
युवाओं की टीम मोहल्लों में घूम कर गाएगी कैरोल

युवाओं की टीम मोहल्लों में घूम कर गाएगी कैरोल

संक्षेप:

बेतिया में क्रिसमस की तैयारी शुरू हो गई है। महागिरिजाघर परिसर में कैरोल गीतों का अभ्यास चल रहा है। ईसाई समुदाय ने प्रभु येसु का गुणगान किया। इस बार नए वाद्य यंत्रों के साथ कैरोल गाए जाएंगे। 8-9 दिसंबर को युवा कैरोल गाएंगे और केक के ऑर्डर भी बुक किए जा रहे हैं।

Dec 03, 2025 09:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया, हमारे संवाददाता। क्रिसमस की तैयारी शुरू हो चुकी है। महागिरिजाघर परिसर में प्रतिदिन देर शाम कैरोल गीत का अभ्यास किया जा रह है। बुधवार की शाम भी महागिरिजाघर परिसर में ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु येसु का गुणगान किया और कई भजनों के माध्यम से उनके कार्यों को लयबद्ध् तरीके से याद किया। इस बार नये नए वाद्य यंत्र के माध्यम से कैरोल गीत गाने की योजना बनायी गयी है। नए नए वाद्य यंत्रों में गिटार, कैशियो, झाझ, ट्रिपल सहित अन्य वाद्य यंत्र भी शामिल किए जा रहे हैं। बता दें कि आगामी 8 अथवा 9 दिसंबर यूथ पैरिस से दर्जनों युवा शहर की गलियों विशेषकर क्रिश्चन क्वार्टर की गलियों में घूम घूम कर कैरोल गाएंगे और लोगों के बीच गायन के माध्यम से प्रभु ईसा के संदेश को प्रसारित भी करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

केक की दुकानों में आर्डर बुक किए जा रहे हैं और ईसाई समुदाय के लोग इस बार अपने रिश्तेदारों व अतिथियों के स्वादानुसार तरह तरह के केक बनवाने के आर्डर भी दे रहे हैं। इधर केआर स्कूल के प्रांगण स्थित चर्च की साफ सफाई भी शुरु कर दी गयी है। मोमबत्तियों की बिक्री को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने स्टाक जमा करना शुरु कर दिया है। मंगलवार को भी ईसाइयों ने मोमबत्ती जलाकर 1 घंटे तक कैरोल गीत गाए।