प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम
बेतिया। प्रखंड स्तरीय दक्ष वार्षिक खेल कार्यक्रम का आयोजन मिनी स्टेडियम बरवत लछु में...

बेतिया। प्रखंड स्तरीय दक्ष वार्षिक खेल कार्यक्रम का आयोजन मिनी स्टेडियम बरवत लछु में आज से किया गया है, जो 24 जनवरी तक चलेगा। प्रखंड विकाश पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी के आदेश पर इसका आयोजन किया गया है। इस वार्षिक खेल में विभिन्न आयु वर्ग के छात्र छात्राएं भाग ले सकते हैं।
जिसमें एथलेटिक्स, कबड्डी,खो-खो,एवं शतरंज,कराटे सभी आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं।इसके साथ ही बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल,वुशु,कुश्ती को भी शामिल किया गया है।उन्होंने बताया कि एक आयु वर्ग के प्रतिभागी एक ही विद्या में भाग ले सकते हैं।जबकि एथलेटिक्स में एक प्रतिभागी तीन इवेंट्स में हिस्सा ले सकता है।एथलेटिक्स में 14 वर्ष आयु के लिये 100,200 400,600 मीटर दौड,ऊंची कूद,लम्बी कूद,गोल फेक ,चक्का फेक के साथ साथ अन्य खेल भी है।वही 16 वर्ष आयु के लिये 100,200,400,800,1500,3000 मीटर दौड के साथ लम्बी कूद,ऊची कूद,गोला फेक,चक्का फेक के साथ कबड्डी,खो-खो रिले रेस,फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल के साथ कई खेल शामिल किये गए हैं।19 वर्ष आयु के छात्र,छात्राएं100,200,400,800,1500,5000 मीटर दौड में शामिल े हैं। ऊंची कूद,लम्बी कूद,गोल फेक के साथ अन्य खेलो में भाग लेंगे।
