बाल मेला में बच्चों ने दिखायी अपनी पाक कला

Dec 15, 2025 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बगहा, हमारे संवाददाता। सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल में च्ड्रिरेन फेयर का आयोजन किया गया।

बाल मेला में बच्चों ने दिखायी अपनी पाक कला

बगहा, हमारे संवाददाता। सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल में च्ड्रिरेन फेयर का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार गुप्ता, प्राचार्या डॉ सीमा स्वधा एवं प्रबंध निदेशक सौरभ के.स्वतंत्र ने फीता काटकर किया। गौरतलब है कि इस बाल मेला में कुल पचपन स्टॉल कक्षा पंचम से दशम के छात्रों द्वारा लगाए गए। वद्यिालय के प्रबंध निदेशक सौरभ के.स्वतंत्र ने बताया कि लगभग दो हजार से ऊपर छात्र, अभिभावक, शक्षिक, मीडियाकर्मी और गणमान्य लोगों का आगमन इस बाल मेले में हुआ। इस बाल मेला में समाजसेवी अचत्यिं कुमार लल्ला, मनोज कुमार सिंह, दयाशंकर सिंह, राकेश सिंह, सुधीर सिंह, अविनाश मश्रि, विशाल कुमार, सन्नी पाण्डेय, रणधीर प्रताप सिंह, सिटी मांटेसरी बड़गांव की प्राचार्या प्रिया के.स्वतंत्र आदि की उपस्थिति रही।

हाइजीनिक स्टॉल, ऑल इन वन स्टॉल, ब्रदर्स फास्ट फूड, मैक डी, दी ग्रेट इंडियन टेस्ट, साल्ट एंड पीपर, साहिल एंड रियांश स्टॉल, टी स्टोर, सेवन हेवेन, मस्ती स्टॉल, बजरंगी स्टॉक, सेवन स्टार स्टॉल, फाइव स्टार स्टॉल, टाइगर बैंग, पानीपुरी हॉटस्पॉट, ए टू जेड स्टॉल, गवाची स्टॉल, सनशाइन, योर चॉइस, सक्सि स्टार, अपना स्टॉल, जीनियस स्टॉल, सादिया स्टॉल, ग्रेट शेफ, बेस्ट टेस्ट, टेस्ट मेकर, राजस्थानी शाही खाना, सर्किल ऑफ सेवन, हॉफ फ्रायड स्टॉल, गाजर हलवा स्टॉल, हैंडीक्राफ्ट स्टॉल, टेस्ट मेकर, बिहारी धाबा, पायल फूड, बी आर स्टॉल, राउंड टू हेलो, बिरयानी कॉर्नर, फूड किंग, विंटर कैफे, लिटिल वर्ल्ड, दी यम्मी प्लेट, देसी चाइनीज स्टॉल ने आगंतुकों को लजीज पकवान, हैंड क्राफ्ट और गेम आइटम से मन मोह लिया। बताते चले कि शक्षिकों की भागीदारी ने इस बाल मेला को सफल बनाने में महती भूमिका निभाईं। वहीं सेल्फी प्वाइंट ने सभी को आकर्षित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;