जी. डी. गोयनका स्कूल में बैसाखी उत्सव का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

शत्रुघ्न शर्मा बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने

जी. डी. गोयनका स्कूल में बैसाखी उत्सव का आयोजन

शत्रुघ्न शर्मा बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाताजीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बैसाखी के पावन पर्व को बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार की सुबह किया गया । रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने इस फसल उत्सव के महत्व को समझते हुए नृत्य और गीतों के माध्यम से अपनी खुशी व्यक्त की । कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक गीत एवं ऊर्जावान नृत्य ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। विद्यालय परिसर संगीत, उल्लास और खुशियों से गूंज उठा, जहां बच्चों ने कृतज्ञता, समृद्धि और एकता के मूल्यों को आत्मसात किया। विद्यालय की निदेशिका श्रद्धा रवि ने कहा कि यह आयोजन न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है, बल्कि बच्चों के लिए सीखने और आनंद का एक सुंदर अवसर भी प्रदान करता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।