Bagaha News: पिपरासी में वीडियो कांफ्रेसिंग से हुआ राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ
Bagaha News: पिपरासी,एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड स्थित डुमरी मुराडीह पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय घोड़ाहवा में

Bagaha News: पिपरासी,एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड स्थित डुमरी मुराडीह पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय घोड़ाहवा में बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से राजकीय डिग्री महाविद्यालय के सत्र का शुभारम्भ किया। इस दौरान महाविद्यालय में एक सभा का आयोजन किया गया था। इसके मुख्य अतिथि विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने फीता काट पठन पाठन का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका सबसे हमेशा से प्रयास रहा है कि क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा स्तर बेहतर हो। वही घोड़हवा गांव के लोगों ने विधायक से मांग किया कि महाविद्यालय का स्थाई स्थापना यही पर हो।
इस पर विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि घोड़हवा में ही महाविद्यालय का निर्माण होगा। वही सभा को प्रमुख प्रतिनिधि मंजेश सहनी, मुखिया जोखू बैठा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र पटेल आदि ने संबोधित किया। मौके पर प्रखंड के वरीय पदाधिकारी पुरुषोत्तम द्विवेदी, बीडीओ अनिमेश, सीओ शशिकांत यादव, प्राचार्य डॉ चंद्रभूषण बैठा, बालमुकुंद प्रसाद, गोलू पांडेय, जगदीश यादव आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


