वाल्मीकिनगर में व्रतियों ने सुखाया गेहंू
संक्षेप: बगहा/वाल्मीकिनगर में चार दिवसीय छठ पूजा महापर्व की शुरुआत हो गई है। नहाय खाय के दिन से व्रतियों ने गेहूं सुखाने का काम शुरू किया है। महाप्रसाद की तैयारी और घाटों की सजावट जोरों पर है। बाजारों में छठ...
बगहा/वाल्मीकिनगर। चार दिवसीय आस्था का महापर्व की शुरुआत आज से हो रही है। रविवार को रसियाव रोटी व रविवार की देर रात व सोमवार की अहले सुबह महाप्रसाद का निर्माण किया जाएगा। महाप्रसाद के निर्माण को लेकर गेंहू को धोकर सुखाने का काम शुरु कर दिया गया है। शुद्धता बनी रहे इसको लेकर साफ-सफाई का पुरा ख्याल रखा जा रहा है। महाप्रसाद के लिए गेंहू सुखाने का काम हो रहा है इसके साथ ही इस बात का भी यह ख्याल रखा जा रहा है कि कोई पक्षी भी उसको जुठा न कर दें। पहला दिन नहाय खाय के बाद दूसरे दिन खरना जिसे रसियाव रोटी कहते है।
तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। और अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ व्रत की समाप्ति हो जाती है।व्रतियों द्वारा त्रिवेणी की संगम तट पर काली घाट,लवकुश घट समेत कई जगहों पर शुक्रवार की सुबह से हीं अछूता गेहूं सूखने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस लोक आस्था के महा पर्व में व्रती आगामी चार दिनों तक अपने आप को पूर्ण रूप से शुद्ध हो कर तैयार करती हैं। छठ पूजा में चढ़ाने के लिए ठेकुआ के लिए गेंहू को धो कर सुखाने की तैयारी नहाय खाय के दिन से होता हैं।इस दौरान छठ माता का गाना गा व बजाकर तैयारियां होती है।छठ माता के गानों से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। आज के दिन व्रती नहाने के बाद ही खाती हैं। इधर छठ व्रत की तैयारी में सभी वैसे घाट जहां छठ पूजन होता है।लोग सजाने संवारने में जुट गए हैं। घाट पर पूजा करने के लिए सभी प्रकार के तैयारियों में जुट गए हैं।ताकि छठ व्रतियों को किसी भी तरह से कोई असुविधा न हो। छठ को ले बाजारों में बढ़ी रौनक: बाजारों में छठ व्रत को ले छठ पूजन के लिए सामानों और कपड़ों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिला। छठ पूजा में प्रयोग होने वाले दउरा,सुपली, इंख तहत अन्य पूजा सामग्री की दर्जनों दुकानें बाजार के सड़कों के दोनों ओर अस्थाई रूप से सज गई है। खरीदारी को ले कर इतनी ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ी है, कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




