Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsChhath Festival Preparations District Administration Prioritizes Safety and Cleanliness
छठ घाट केे मार्गों की मरम्मत और कीचड़ साफ करें : डीएम

छठ घाट केे मार्गों की मरम्मत और कीचड़ साफ करें : डीएम

संक्षेप:

बेतिया में छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को छठ घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।...

Sat, 25 Oct 2025 12:47 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया। छठ महापर्व को लेकर जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गयी जिसमें छठव्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी छठ घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि घाटों तक जाने वाले मार्गों की मरम्मत, कीचड़ की सफाई और पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रथमिकता में हो। सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण करें और सड़कों, नालियों तथा घाटों की सफाई एवं मरम्मत कार्य को सुनिश्चित करें। बैठक में स्वास्थ्य विभाग को घाटों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर प्राथमिक उपचार केंद्र संचालित करने के निर्देश दिए गए। सड़क और घाटों पर प्रकाश की होगी समुचित व्यवस्था विद्युत विभाग को सभी घाटों और प्रमुख स्थलों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने तथा खराब तारों और पोलों की तत्काल मरम्मत का आदेश दिया गया। डीएम ने सभी विभागों को समन्वय एवं निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया। कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के सभी व्रतधारी और श्रद्धालु सुरक्षित, स्वच्छ और श्रद्धामय वातावरण में छठ महापर्व मनाए। बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया लक्ष्मण तिवारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, बीडीओ-सीओ आदि उपस्थित थे।