34 पुलिस पदाधिकारी हुए पुरस्कृत
चंपारण रेंज के 34 पुलिस अधिकारियों को अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। बेतिया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने अधिकारियों को आर्यन के अपहरण कांड को सुलझाने और मिनी गन फैक्ट्री के उद्भेदन के लिए पुरस्कार दिए। मोतिहारी के एसपी सहित तीन नागरिकों को भी सम्मानित किया गया।

बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चंपारण रेंज के मोतिहारी व बेतिया पुलिस जिले के 34 पुलिस पदाधिकारी को अपराध अनुसंधान विभाग के द्वारा सराहनीय कार्य करने को ले पुरस्कृत किया गया है। इन अधिकारियों को चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने पुलिस केन्द्र के सभागार में प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनमें बेतिया के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 विवेक दीप, यातायात डीएसपी अतनु दत्ता, इंस्पेक्टर रमेश कुमार शर्मा, दारोगा जयसल कुमार, इन्द्रजीत पासवान, ओमप्रकाश गुप्ता, पीटीसी अनिश कुमार निराला, सिपाही अंकित कुमार, राज कुमार, बब्लू कुमार, विजय कुमार, सन्नी कुमार तथा रवि कुमार शामिल है।
इन अधिकारियों को लौरिया में हुए छह वर्षीय बच्चे आर्यन के अपहरण कांड को छह घंटे के अंदर सुलझाकर अपह्रत बच्चे को गोरखपुर बस स्टैंड से सुरक्षित बरामद करने तथा दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने के मामले के साथ-साथ लौरिया के डुमरा देवराज में शंकर शर्मा के घर पर चल रहे मिनी गन फैक्ट्री के उद्भेदन के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार करने तथा अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद करने के मामले में सम्मानित किया गया है। जबकि मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात, रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद, दारोगा सुमित कुमार प्रसाद,रेणु कुमारी, मोतिहारी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेश कुमार को भी सम्मानित किया गया है। इसमें तीन नागरिकों रमगढ़वा के बंधु बरवा निवासी उतीम गद्दी, रवीन्द्र प्रसाद आदि भी सम्मानित किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



